फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। मौसी के घर से आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेरागढ़ीवा चौराहे पर सामने से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी धर्मेंद्र (22) के पिता घनश्याम रैदास की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। धर्मेंद्र अपनी मां राजरानी, भाई अंकित के साथ रहता था। उसकी मौसी हुसेनगंज के सरैला गांव में रहती हैं। हरिराम उसके मौसा हैं। बुधवार दोपहर धर्मेंद्र मौसी के घर से डीघ गांव के लिए निकला था।
जैसे ही वह बेरागढ़ीवा चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराकर परिजनों को खबर दी। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को पकड़ लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। धर्मेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें