फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलट से देर रात घर लाए गए सहायक शासकीय अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उन्नाव में बेहोश मिले सहायक शासकीय अधिवक्ता अरविंद नारायण मिश्र को मंगलवार रात हैलट से आवास विकास स्थित घर लाया गया। बुधवार की सुबह से शाम तक पुलिस उनसे बातचीत करने का प्रयास करती रही लेकिन तबियत ठीक न होने के कारण बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ऐसे में बुधवार की देर शाम तक उनकी ओर से कोई रिपोर्ट भी नहीं दर्ज कराई गई। हालांकि पुलिस ने बेहद संवेदनशील प्रकरण में अपनी जांच जारी रखी है। पुलिस ने उन्नाव जिला अस्पताल में उनके भर्ती होने के दौरान के कई वीडियो फुटेज प्राप्त कर लिए हैं। इसमें एक महिला व युवक द्वारा उन्हें टेंपो से उतारकर भर्ती कराने की बात सामने आई है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता अरविंद नारायण मिश्र मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे मार्निंग वॉक पर निकले थे। लेकिन घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद दोपहर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोपहर बाद पुलिस को पता चला कि अरविंद नारायण मिश्र उन्नाव के इंडस्ट्रियल एरिया दही चौकी के पास सड़क किनारे बेहोश पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिनका इलाज जिला अस्पताल उन्नाव में हो रहा था। पुलिस की एक टीम उन्नाव पहुंची और उनसे बातचीत की तो पता चला कि उन्हें एक सफेद रंग की गाड़ी से कुछ लोग जबरदस्ती लेकर गए थे। इसके बाद क्या हुआ उन्हें पता नहीं चला। उन्नाव में डाक्टरों द्वारा जहरखुरानी की आशंका के चलते उनका गैस्ट्रिक लावा टेस्ट (जहर की पुष्टि के लिए होने वाली विशेष जांच) कराने की बात कही गई।
मगर अधिवक्ता द्वारा जांच कराने से मना कर दिया गया। इसके बाद उन्हें हैलट कानपुर लाया गया और यहां से भी बिना किसी जांच के उन्हें आवास विकास स्थित घर ले आया गया। बुधवार को कोतवाली पुलिस उनसे बातचीत करने का प्रयास करती रही लेकिन तबियत ठीक न होने पर पुलिस मुलाकात नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस टीम उनसे मिलने पहुंची थी लेकिन तबियत ठीक नहीं होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।
इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता द्वारा यह बताया गया कि उन्हें एक सफेद रंग की कार से ले जाया गया था। इस सुराग को लेकर पुलिस द्वारा वीआईपी रोड सहित आसपास के कई घरों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गए। इसके साथ ही बड़ौरी टोल प्लाजा पर पुलिस टीम ने जाकर जांच की। पुलिस ने कई घंटे के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं और गहनता से उन्हें देखा जा रहा है। फिलहाल किसी भी फुटेज में अधिवक्ता नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें