फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे जाम करने पर 68 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। खटौली गांव किनारे हाईवे पर मंगलवार की सुबह हुए हादसे के बाद जाम लगाने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने हाईवे जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, ईंट-पत्थर फेंकने जैसे आरोपों में 68 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें 18 नामजद व 50 अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह खटौली निवासी शांति देवी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। इसमें उनकी मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। आक्रोशित लोगों ने ने शव को रखकर बांदा-टांडा हाईवे पर जाम लगा दिया था। यह जाम करीब तीन घंटे तक चला। इससे भीषण जाम लग गया था। प्रशासन ने जब ब्रेकर के लिए गड्ढे खुदवाए तो ग्रामीण शांत हुए थे।
इस मामले में देर रात बहुआ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे ने खटौली गांव के ज्ञान सिंह, रामखेलावन, अभिषेक यादव, शैलेश, अरविंद, सियाराम, परवेश, केशव, गुड्डू, सुधीर कुमार, सोनू , कुलदीप, रामबली, नागेंद्र, रिंकू, पप्पू, प्रेमलता, शिवकुमारी व 50 अज्ञात के खिलाफ लाठी-डंडा लेकर मार्ग को अवरुद्ध करने, जाम लग जाने, अफसरों को सामने लाठी-डंडे से प्रदर्शन करने, मना करने पर ईंट-पत्थर फेंकने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें