फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संदिग्ध हालात में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही है।
शादीपुर मोहल्ला निवासी मो. अदनान करीब एक माह पहले गंगानगर निवासी दीपू के कोर्रा मौरंग खंड स्थित ढाबे में काम करने गया था। संदिग्ध हालात में अदनान की 26 फरवरी को मौत हो गई थी। मामले में अदनान के मामा रियाज अहमद की ओर से ललौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रियाज अहमद का आरोप है कि घटना के बाद मौके पर वह लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

जहां लोगों से पता लगा कि उसके भांजे अदनान को दीपू ने मौरंग खंड के गड्ढे में धक्का देकर गिरा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। अदनान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। डाक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया था। विवेचक मुकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें