खागा। आधी रात को दरवाजा न खोलने पर एक युवक ने महिला के घर पर पत्थर फेंके। आरोप है कि सुबह शराब के नशे में आकर युवक ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज भी की। महिला ने कोतवाली में शिकायत की है।
खागा कोतवाली के नक्सारा गांव की रहने वाली शोभा देवी ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 21 फरवरी की रात करीब 11 बजे गांव का एक व्यक्ति उसका दरवाजा खटखटाने लगा। जब उसने पूछताछ की तो आपत्तिजनक टिप्पणी की।
दरवाजा नहीं खुला तो उसने ईंट-पत्थर फेंके और चला गया। सुबह होते ही शराब के नशे में फिर आया और उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।