फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तुड़वाने की बात को लेकर घर में घुसकर पिता पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र में शादी तुड़वाने की बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कोडरपुर निवासी मनीष कुमार पासवान फौजी ने आरोप लगाया कि गांव के ही जागेश्वर के घर में रिश्ते की बात चल रही थी। किसी बात को लेकर रिश्ता टूट गया। रविवार रात इससे नाराज होकर उन पर जागेश्वर पक्ष के लोगों ने आरोप लगाए। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने फावड़ा, कुल्हाड़ी से हमला किया।
ईंट पत्थर चलाए। पुलिस ने मनीष की तहरीर पर गांव के जागेश्वर, धनंजय, रूपरानी, रीतेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट में पिता विशुन दयाल, विजय पाल, मनोज, विनोद को गंभीर चोटें आई हैं। बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के जागेश्वर की ओर से विशुन दयाल, विजयपाल, मनोज, विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट में जागेश्वर, रूपरानी, रितेश घायल हुए हैं। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें