फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के ठिकानो पर छापामारी 190 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/जहानाबाद। जहानाबाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को कच्ची शराब बनाने वालों के अड्डों पर छापेमारी की गई। टीमों ने 190 लीटर शराब बरामद की है और सात को पकड़ा है।
विज्ञापन

जहानाबाद के नोनारा गांव का कंजरडेरा में थाना प्रभारी राकेश पांडेय और आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेई सुबह टीम के साथ पहुंचे। गांव में भगदड़ मच गई। धरपकड़ में शिवराम और उसकी पत्नी सुमन के यहां से 65 लीटर, अमरू और बाबा के यहां से 65 लीटर, चच्चू, अखिलेश और सुनीता के यहां से 60 लीटर शराब बरामद हुई। करीब 15 क्विंटल लहन पकड़ा गया।
थाना प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में एसएसआई अर्जुन सिंह, एसआई मेहरबान सिंह, कृष्ण स्वरूप, चित्तर सिंह, महिला कांस्टेबल पिंकी तोमर, पूनम सिंह, आबकारी निरीक्षक खागा संदीप तिवारी, जमशेद हुसैन, अजादार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें