फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्से-कहानियों के सहारे जिंदा है खजाने का रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। मुगल शासक अकबर के दरबारी बीरबल के ननिहाल एकडला में स्थापित वर्षों पुराने मंदिरों के नीचे खजाना छिपा होने का रहस्य अभी भी जिंदा है। यहां के ग्रामीणों के द्वारा सुनाई जाने वाली किस्से-कहानियां इस अफवाह को जिंदा रखे हुए हैं। इसके चलते कभी बंजारे तो कभी तांत्रिक मंदिरों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

किशनपुर थानाक्षेत्र के एकडला गांव में यमुना किनारे स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार की रात करीब 12 फीट लंबी सुरंग खोदी गई। यह सुरंग इस आशंका के चलते बनाई गई कि शायद मंदिर के नीचे खजाना छिपा हुआ है। गुरुवार को इस सुरंग के बारे में लोगों को पता चला।
शाम को ग्रामीण मंदिर पहुंचे और मिट्टी से इसकी पुराई करके रातभर यहां पर पहरा दिया ताकि फिर से यहां कोई तोड़फोड़ न हो सके। एकडला में प्राचीन शिव मंदिर के अलावा एक पुराना संकटा देवी मंदिर और अंत में एक हनुमान मंदिर है। जो हमेशा बंजारों व तांत्रिकों की नजर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें