फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा मोबाइल सेंटर के अंदाज में महोबा में छह माह पहले हुई थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा स्थित खालसा मोबाइल सेंटर में हुई 26 लाख की चोरी के तार महोबा से जुड़ते दिख रहे हैं। मामले में महोबा पुलिस मंगलवार को जिले में आई है। बताया कि छह माह पहले इसी अंदाज में महोबा में भी लाखों की चोरी हुई थी। चोरी के पीछे पुलिस को एक गिरोह पर शक है।
विज्ञापन

खालसा मोबाइल सेंटर से शनिवार की रात 14 लाख रुपये नगद और करीब 12 लाख के मोबाइल चोरी हो गए थे। सेंटर के शटर के ताले भी टूटे नहीं थे। चोरों ने दुकान के पीछे एक पेड़ के सहारे रोशनदान तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। इस चोरी में पुलिस को तरीका बड़ा अजीबोगरीब लगा। डीसीआरबी में सूचना के बाद महोबा पुलिस मंगलवार को फतेहपुर आई।
महोबा में भी तीन मंजिला इमारत में पेड़ के सहारे रोशनदान तोड़कर मोबाइल शॉप से करीब 10 लाख की चोरी को अंजाम दिया गया था। दोनों ही घटनाएं एक तरीके से अंजाम दी गई हैं। इससे पुलिस को एक गैंग पर शक है। इधर, हमीरपुर, बांदा, रायबरेली में मामले की पड़ताल के लिए टीमें रवाना हुई हैं। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें