फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लदिगवां टीम में देवरी टीम को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अकिलाबाद में शुरू हुए हिंगलाज देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच लादिगवां की टीम ने जीत हासिल की। देवरी की टीम को 46 रनों से हराया।
विज्ञापन

फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष स्वरूप राज सिंह जूली ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मैच लादिगवां और देवरी टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर देवरी टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

लादिगवां टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी देवरी टीम 51 रनों पर सिमट गई। लदिगवां टीम के दिलीप कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता 15 दिन चलेगी। आयोजक वीरू सिंह, पवनसिंह, शेरा सिंह, आलोक सिंह, महेंद्र यादव, बब्बू भैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें