फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 44 और डिस्चार्ज, 33 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण से बुधवार को 33 पॉजिटिव मामले सामने आए। गनीमत यह है रिकवर दर लगातार बेहतर बनी हुई है। 44 मरीजों कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर अपने घरों को चले गए। नए संक्रमित मामलों के साथ अब तक जिले में 6316 लोग बीमार पड़ चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार तक जनपद स्तर पर 6283 कोरोना पॉजिटिव मामले थे। जिसमें 33 का और इजाफा हो गया। अभी तक जिला कोरोना सेल की तरफ से 143115 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें अभी करीब दो हजार सैंपल की जांच लंबित है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि मरीज ठीक होने की दर लगातार बेहतर हो रही है। राहत की बात यह है कि रिकवरी दर बेहतर हो रही है। मौजूदा वक्त क्षेत्रीय मामलों की संख्या घटकर 357 रह गई है। नए केस निकलने पर संबंधित जगहों को कंटेंटमेंट एरिया बनाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के आंकड़े..
कुल लिए गए सैंपल- 147115
मिल चुकी रिपोर्ट- 145118
बुधवार मिली रिपोर्ट- 1195
बुधवार मिले संक्रमित- 33
अब तक संक्रमित- 6316
अब तक ठीक हुए- 3456
घर में हुए ठीक- 2611
सक्रिय मामले- 357
.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें