फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लगातार तीन दिन से हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग गर्मी में बिलबिला गए। रोजाना शहरी इलाकों में कई-कई घंटे बिजली गायब रहने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। लगातार हो रही कटौती के चलते विद्युत विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के उपकेंद्रों को राधानगर ट्रांसमिशन से विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार को 33 केवीए हाईटेंशन लाइन (रेलवे लाइन के पास) केबिल बक्सा में फाल्ट हो गया और मुराइन टोला, आबूनगर, हरिहरगंज उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। शहर के ही बेरुईहार व शांति नगर उपकेंद्र के लिए दूसरी हाईटेंशन लाइन ट्रांसमिशन से आई है।
उसी लाइन से बिजली काटकर आबूनगर, मुराइनटोला और हरिहरगंज उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है। 24 घंटे में सात से आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी और उस पर बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। तीसरे दिन भी हाईटेंशन लाइन के केबिल बक्से को अभी तक सही नहीं किया जा सका है। दोपहर में शहरी के कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, पटेल नगर, सादीपुर, वीआईपी रोड समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

33 केवीए लाइन रेलवे लाइन के पास केबिल डाल कर निकाली गई है। वहां पर बक्सा में फाल्ट हो गया है। केबिल खराब हो गई है। प्रयागराज से केबिल बक्सा मंगा लिया गया है। सही कराने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

-- रामसनेही, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें