फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में फिर से कमी आई है। शुक्रवार को 41 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए तो 65 को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में पिछले सप्ताह संक्रमित मामले मिलने की संख्या काफी थी। इस सप्ताह इसमें अपेक्षित कमी से स्वास्थ्य महकमा कुछ हद तक राहत महसूस कर रहा है।
शुक्रवार को 621 सैंपल के नतीजे सामने आए। जिसमें 41 को संक्रमित पाया गया। गुरुवार तक जिले में 670 केस थे। जो घटकर शुक्रवार को 605 रह गए। मौजूदा संक्रमित संख्या के बीच अब तक कोरोना संक्रमण से 3445 रोगी ठीक हो चुके हैं। घर में रहकर कोरोना से जंग लड़ने वालों की तादाद भी 2000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि संक्रमण के नए केस निकलने पर कंटेनमेंट एरिया बढ़ाए गए हैं। जनता को पाबंदी का पालन करके कोरोना की जंग में सहयोग देने को आगे आना होगा।
.......
कोरोना संक्रमण पर एक नजर...
कुल लिए गए सैंपल- 144654
मिल चुकी रिपोर्ट- 142633
शुक्रवार मिली रिपोर्ट- 621
शुक्रवार मिले संक्रमित- 41
अब तक संक्रमित- 6108
अब तक ठीक हुए-3445
घर में हुए ठीक- 2116
सक्रिय मामले- 605