फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी और शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो मामलों में पुलिस ने कोर्ट के आदेश फर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 18 साल की युवती का आरोप है कि 20 अप्रैल 2020 को आरोपी ने नौकरी संबंधित कागजात लेकर शहर कोतवाली के लखनऊ बाईपास चौराहे पर उसे बुलाया। इसके बाद एक होटल में लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यौन शोषण का उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके कुछ दिन बाद वह शादी करने से मुकर गया। इस पर वह आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची। तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 29 साल की महिला का है। महिला का आरोप है कि लाला बाजार लकड़ी टाल के पास रहने वाले नदीम ने उसे प्रेम जाल में दो साल पहले फंसाया था। शादी का वादा करके उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मना कर दिया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों मामले दर्ज करके जांच की जा रही है।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें