फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर दिन भर बना रहा छावनी

Wed, 25 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद कोर्ट परिसर में एक सप्ताह में शूटआउट की दो वारदातों के मद्देनजर  कोर्ट परिसर में वारदातों को रोकने के लिए डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन


एसपी सालिग राम वर्मा मंगलवार  दोपहर भारी पुलिस फोर्स के साथ कचहरी पहुंचे। कलेक्ट्रेट में बाइक सवारों को रोककर चेकिंग की गई।

संदिग्ध काली पल्सर और अन्य वाहनों को सीज किया गया। इसके  बाद एसपी हवालात की तरफ पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बंदियों के आने जाने वाले इंतजामों की पड़ताल की। पार्क में आराम फरमा रहे दरोगा और सिपाही चौकन्ने हो गये।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बाइक सवारों को तलाशी ली। एसपी और पुलिस के लाव लश्कर को देखकर लोग सहम गए। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने घूमकर मार्च किया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक पूरा परिसर छावनी बना रहा।  सीओ वंदना सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर में हत्या जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी वजह हर जिले की फोर्स को डीजीपी ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी के लिये अलर्ट किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें