फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वार्षिक बजट की बैठक में सभासदों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वार्षिक प्रस्तुत किया गया। सोमवार को कार्यालय सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सभासद खर्च धनराशि का एक-एक हिसाब लेने में अड़ गए। इससे दोपहर एक बजे से शुरू बैठक रात नौ बजे तक जारी रही।
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड की बैठक दोपहर एक बजे बुलाई गई थी। चेयरमैन राजकुमार मौर्य, ईओ रवींद्र कुमार सभासदों के साथ सभाकक्ष में पहुंच गए। सभाकक्ष में माइक की व्यवस्था न होने पर सभासद हंगामा करते हुए बाहर निकल आए। कहा जब तक माइक की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक बैठक में नहीं शामिल होंगे। नगर पालिका को पूरे दो घंटे माइक की व्यवस्था में लग गया।

दोपहर तीन बजे बैठक की प्रक्रिया शुरू हुई। ईओ ने सालाना आय एक अरब 21 करोड़, 41 लाख 19 हजार 50 का खाका पेश किया। इसके बाद एक अरब 16 करोड़ 56 लाख 50 हजार का सालाना व्यय पेश किया। बचत में चार करोड़ 84 लाख 69 हजार 500 शेष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसके बाद सभासद हंगामा करते हुए खर्च राशि का हिसाब मांगते हुए अपनी कुर्सियों के पास खड़े हो गए। वार्डवार प्रत्येक कार्य पर अलग-अलग बहस शुरू हो गई। रात नौ बजे तक बहस जारी है। अभी तक बैठक किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें