फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 नए कोरोना पॉजिटिव निकले, 258 एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में कोरोना संक्रमण के रोजाना नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को 27 नए केस और मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 730 हो गई है। जिसमें एक्टिव केस 258 है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 14402 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। सिर्फ 35 सैंपलों की रिपोर्ट में नतीजे चौंकाने वाले आए है। शनिवार की तरह रविवार भी पीएनसी के कार्मिक सबसे ज्यादा संक्रमण की जद में आए। पीएनसी कैंप ऑफिस के 8 कार्मिकों को कोरोना संक्रमित पाया गया। खागा कस्बे के घड़ी मोहल्ले का एक व्यक्ति और ऐराया ब्लॉक के पीछे रहने वाली तीन महिला और चार पुरुष को कोरोना ग्रसित होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस चौकी मांझिल गांव के एक कार्मिक को संक्रमित पाया गया है। बिंदकी तहसील के औसेरीखेड़ा गांव का एक व्यक्ति, बिंदकी के उतरी बाजार के दो व्यक्ति को जांच में संक्रमित होना निकला। बरेठर खुर्द गांव का एक व्यक्ति ,मलवां थाना का एक कार्मिक और पुलिस लाइन एक महिला भी संक्रमित हुई है। शहर के ही कलेक्टर गंज का एक व्यक्ति और कलेक्ट्रेट कॉलोनी की एक महिला और दो पुरुष संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने बताया कि जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। हमें उसी तेजी से कोविड-19 से लड़ने में कामयाबी मिल रही है। अभी तक 447 लोग ठीक हो चुके हैं। नए मामले निकलने के बाद संबंधित इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। यहां पर बाहरी आवाजाही पर पूरी तरह से विराम लगा दिया गया है। मोहल्ले के लोगों को भी घरों से बेवजह बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें