फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के 13 और बंदी व कैदी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को इस संक्रमण से ग्रसित होने वाली संख्या ढाई हजार का आंकड़ा पार कर गई। 171 सैंपल की मिली रिपोर्ट में 34 नए मरीज सामने आए। इस संख्या में जिला कारागार के 13 संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला कोरोना सेल को सोमवार की मिली रिपोर्ट में एक बार फिर से जिला कारागार में संक्रमण की मार सबसे ज्यादा रही। यहां के 13 बंदी व कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा शहर के जयरामनगर, पृथ्वीपुरम, हरिरगंज, पीली बिल्डिंग, महादेवन टोला व दुर्गानगर मोहल्ले से दो को संक्रमित पाया गया। सदर तहसील क्षेत्र के दतौली और सूबेदार का पुरवा से एक-एक कोरोना मरीज निकला। इसी तरह बिंदकी व डीघ से एक-एक, बकेवर से दो को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह से हथगाम, अल्लीपुर, टेनी, मानूपुरवा से एक-एक और वैसापुर से चार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि 34 नए मामले सामने आने से अब तक 2503 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2050 सही हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें