फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 13और पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण तेज, 13 और पॉजिटिव
विज्ञापन

फतेहपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। इस क्रम में मंगलवार को जिले में 13 और नए मामले सामने आए। इनमें एक दस साल की लड़की भी शामिल है। प्रशासन ने संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
सात से 10 जुलाई के बीच पीजीआई लखनऊ भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट शाम को आई। इसमें खजुहा की 24 साल की महिला (जो आशा वर्कर है) को कोरोना निकला है। इसके अलावा खागा बाजार का 60 साल का व्यक्ति, यहीं का 34 साल के युवक और इसी कस्बे के ब्राह्मणटोला निवासी 45 साल के शख्स संक्रमित निकले हैं। ललौली के बम्हनपुर गांव की एक दस साल की लड़की, प्रेमनगर कस्बे का 22 साल का युवक और बिंदकी तहसील क्षेत्र के खदरा गांव की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 242 हो गई है। इसके अलावा मसवानी में दो, सिविल लाइन कोर्ट परिसर में एक और कटरा अब्दुल गनी मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि जहां संक्रमित पाए गए हैं वे क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। वहां बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

इन जगहों पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ही जा सकती है। उधर, कस्बे की आशा बहू को कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मी सबसे ज्यादा सहम गए जो इस स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में थे। चूंकि कस्बे में यह पहला केस निकला है। लिहाजा जनता में भय की लहर दौड़ गई है। यह दीगर है कि सामाजिक दूरी के मामले में बहुत संजीदगी देखने को अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें