नहर कालोनी में डॉक्टर कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित करते ?
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर रेलवे से सेवानिवृत्त डॉ. कृष्णचंद्र श्रीवास्तव को भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें कोरोना योद्धा के सम्मान से नवाजा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट में सेवानिवृत्त डॉ. कृष्णचंद्र श्रीवास्तव ने लोगों के बीच में जाकर जागरूक किया।
कोरोना से बचाव के लिए दवाएं दी और सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों को इलाज के माध्यम से सही किया। सेवानिवृत्त डॉ. कृष्णचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा ही कोरोना का बचाव है। हमें खानपान और रहने वाले स्थान को साफ सुथरा रखना चाहिए।