फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन में दिखा खौफ, अस्पताल में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में सोमवार को दो डॉक्टरों सहित 12 कर्मचारियो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को सन्नाटा छाया रहा। अस्पताल के अंदर बने आवासों से भी कर्मचारी बाहर नहीं निकले। संक्रमण की पुष्टि के बाद अस्पताल 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बगैर जानकारी के कुछ लोग अस्पताल पहुंच गए, जब कहीं कोई मरीजों कोई जवाब देने वाला नहीं मिला तो बगैर इलाज के घर लौट गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल को सैनिटाइज करा दिया गया है। स्टाफ को बढ़ाकर इलाज व टीकाकरण की व्यवस्था बुधवार से शुरू कराई जाएगी।
- चौडगरा निवासी राहुल ने बताया कि पत्नी राधा को इलाज के लिए लेकर आया था। अस्पताल बंद है, कब खुलेगा इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है। इसलिए इलाज के लिए फतेहपुर जा रहे हैं।
विज्ञापन

- कौड़िया निवासी नरेश अपनी पत्नी सोनी की जांच के लिए आए थे। अस्पताल बंद होने की खबर पर निराश हैं। बताया कि जानकारी होती तो मैं नजदीक के अस्पताल पर इलाज करा लेता। इतनी दूर आने का कोई मतलब नहीं है।
- दूलीखेड़ा के रतीराम ने बताया कि पत्नी प्रेमवती का टीबी का इलाज चल रहा है। दवा समाप्त हो गई है। दवा लेने आया था। अस्पताल बंद है, जानकारी के अभाव में 20 किमी बाइक से आया हूं।
विज्ञापन

- जलाला के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण की दूसरी डोज की तारीख मिली थी। अस्पताल बंद है टीका अब कब लगेगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें