फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले जितनी तेजी से सामने आए, अब उतनी ही तेजी इनमें गिरावट भी दर्ज की जा रही है। 24 घंटे के अंदर 56 संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। सिर्फ दो नए मामले सामने आए, वह भी 1938 सैंपल की रिपोर्ट में। हालांकि जिला कोरोना सेल को अभी 4981 सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।
जिले में अभी कुछ दिन पहले तक कोरोना, कहर बनकर बरप रहा था। जिसमें अब कमी आ गई है। लगातार संक्रमण के मामले घट रहे हैं। शुक्रवार को तीन संक्रमित मिले थे, वहीं ठीक होने वालों की तादाद 18 थी। इसमें शनिवार और बेहतर रिकवरी हासिल हुई।
डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि लगातार मामलों में गिरावट आ रही है। संक्रमित व्यक्तियों के ठीक होने की दर तेजी से बढ़ रही है। जिले में एक्टिव केस सिर्फ 129 रह गए हैं।