फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन पालन कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इस प्रसार को रोकने के लिए बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजस्व, स्वास्थ्य, विकास, पुलिस, बेसिक शिक्षा विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। अफसरों से कहा गया कि वह लोग अपने क्षेत्रों में कोरोना गाइड लाइन का हरहाल मं पालन कराएं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि एक साल पहले ग्राम पंचायतों में गठित की गई ग्राम निगरानी समितियों को दोबारा क्रियाशील किया जाए। समिति के सदस्यों को निर्देशित किया जाए कि जो भी प्रवासी मजदूर और अन्य बाहर से आने वाले लोग हैं उन्हें सूचीबद्ध करें। कंट्रोल रूम को जानकारी दें। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
चिकित्साधीक्षक यूपी कुशवाहा ने कहा कि बुजुर्गों को अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु वाले भी वैक्सीन का टीका लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों में कोरोना के प्राथमिक लक्षण दिखाई पड़ें तो सूचना कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417866 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें