फतेहपुर। कोरोना से मिलते-जुलते संक्रमण के चलते शनिवार को प्रयागराज भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आ गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। तेरह संदिग्धों के नमूने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए थे। तीन दिन बाद सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई।
सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि सांस लेने में समस्या और सूखी खांसी के लक्षण पाए जाने पर कोरोना की आशंका में तेरह लोगों के नमूने प्रयागराज जनपद के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज की लैब में भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जनपद में कोरोना पॉजिटिव का अभी तक एक भी मामला नहीं मिला है। जितने भी सैंपल गए हैं, अभी तक निगेटिव रिपोर्ट आई है। लगातार सारे सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आना जनपद के लिए सकरात्मक संदेश है। रिपोर्ट आने जाने के बाद प्रशासनिक अमले ने भी राहत की सांस ली। हालांकि, अभी भी प्रयागराज के मेडिकल कालेज की लैब में तकरीबन 38 नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है।