फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने 21 को और किया बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की जकड़न में एक के बाद एक लोग आ रहे हैं। सोमवार को 1903 सैंपलों की रिपोर्ट में 21 नए कोरोना पॉजिटिव केस निकले। अब तक जिले में 3303 केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की परेशानी इस बात को लेकर है क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर प्रभावी हो रही है और जनता के बीच से सजगता गुम हो रही है।
विज्ञापन

जिला कोरोना सेल को मिली रिपोर्ट में शहर के न्यू कालोनी अशोक नगर, कलक्टरगंज, रस्तोगीगंज, पत्थरकटा, स्टेट बैंक आफ इंडिया व रेड़इया से एक-एक संक्रमित केस सामने आया। सदर तहसील क्षेत्र के चुरियानी, गाजीपुर व मुस्तैदापुर गांव से भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बिंदकी नगर के लाहौरी मोहल्ला से एक और केवटरा से दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
बिंदकी तहसील क्षेत्र के मुरादीपुर, बरौरा, लालपुर व खूंटाझाल से एक-एक पॉजिटिव केस निकला। इसी तरह से खागा कस्बे के गांधी पार्क व नई बाजार से एक-एक केस सामने आया। खागा तहसील क्षेत्र के निहबापुर, डेंडासाई व कुम्हारन का पुरवा में भी एक-एक केस पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें