फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों के सिर चढ़ कर बोली शराब, किया हंगामा

Fri, 20 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तो वर्दी का नशा उस पर शराब का सुरूर। पुलिस लाइन से ड्यूटी में गए सिपाहियों ने कुछ ऐसी ही करतूत कर विभाग को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइंस से ड्यूटी पर गए सिपाहियों ने गुरुवार दोपहर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस लाइंस के आरआई ने सिपाहियों का मेडिकल कराकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी है।
पुलिस लाइन से गुरुवार सुबह गार्द ड्यूटी के रवाना हुई थी।

लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल छितानी लाल की ड्यूटी तहसील पर थी। उसी गार्द के सिपाही हरिश्चंद्र सरोज की ड्यूटी राजकीय इंटर कालेज में लगी हुई थी।

हेड कांस्टेबल ने तहसील ड्यूटी के दौरान जमकर शराब पी। इसके बाद लोगों से बदसलूकी करने लगा और हंगामा काटने लगा। उधर, परीक्षा ड्यूटी में तैनात हरिश्चंद्र सरोज शराब पी और कालेज परिसर में हंगामा करने लगा। दोनो सिपाहियों की हरकतों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची।

सूचना पर प्रतिसार निरीक्षक  डीके पंत ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। दोनो सिपाहियों को टीम ने कस्टडी में लिया और पुलिस लाइन पहुंची।

जहां पर आरआई ने कड़ी फटकार लगाई और दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मेडिकल परीक्षण में हेड कांस्टेबल इतनी शराब पी थी कि डाक्टर एके सचान के  परीक्षण करने पर दोपहर के समय एक बजे को 11 बजे का समय बता डाला। आरआई ने बताया कि दोनों का मेडिकल रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी। इसके बाद ही दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइयों के आदेश होगें। एसपी ने बताया कि शराब के नशे ड्यूटी करने वालों की फाइलें तलब की हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें