फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसलों का प्लाट टू प्लाट सर्वे होगा

Thu, 19 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर बुधवार को किसानों ने विकास भवन के सभागार में आवाज बुलंद किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व कर्मी व कृषि विभाग के कर्मचारियों से मौके पर जाकर प्लाट टू प्लाट सर्वे करने के निर्देश दिए, जिससे बर्बाद किसानों को फसल बर्बादी के मुआवजे का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने विभागीय अधिकारियों सेेकिसानों की समस्याओं को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

भाकियू के अशोक कुमार उत्तम ने कहा कि किसान मेले मेें फसल सुरक्षा व खाद, बीज के स्टाल लगाए जाएं, जिससे किसान मेले में जानकारी के साथ फसलों की सुरक्षा व बुआई के लिए खरीदारी कर सके।
विज्ञापन


मलवां विकास खंड के सिगरोड़ी गांव के हैंडपम्पों में खारा पानी निकलता है, जिसके निदान के लिए ओवर हेडटैंक व नलकूप लगाया जाए। प्रगतिशील किसान रणविजय सिंह ने कहा कि यमुना तिरहार के 16 किमी दूरी तक बुंदेलखंड की सुविधाएं दी जाएं, जिससे फसलों की पैदावार में वृद्धि हो सके।

धाता विजईपुर मार्ग के कलेहरा का ध्वस्त पड़ा पुल तुरंत निर्माण कराया जाए। नील गाय और बंदर फसलों को नष्ट कर देते है जिससे किसानों 10 से 15 फीसदी का नुकसान हो जाता है।

इसके लिए वन विभाग के अधिकारी नीलगाय और बंदरों को पकड़वा लें, जिससे किसानों के होने वाले नुकसान की बचत हो सके। इस मौके पर बिजली विभाग अधिशाषी अभियंता एके माथुर व बीके सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. देवेंद्र स्वरूप, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार यादव, जयनरायन सिंह, मोतीलाल, प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, सलीमउद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें