फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 18 वर्ष पुराने हत्या के मामले में सजायाफ्ता पिता और दो पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-35-किशनपुर थाने में पकड़े गए सजायाफ्ता। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में वर्ष 2008 में हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहे थे लेकिन पेश न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी भूरा सिंह उर्फ शिवशरण सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही दिनेशचंद्र शुक्ला, उनके भाई अखिलेशचंद्र शुक्ला और बेटे अनिल व सुनील शुक्ला को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में चारों हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा थे।
हाईकोर्ट में पेश न होने पर समन जारी हुए और अनुपस्थित रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर सभी को न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए। किशनपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिनेशचंद्र शुक्ला और उनके दोनों पुत्र अनिल व सुनील को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि अखिलेशचंद्र शुक्ला अभी गिरफ्त से दूर हैं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।

फोटो-35-किशनपुर थाने में पकड़े गए सजायाफ्ता। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें