फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन यूपी को लकड़ी ठेकेदार लगा रहे पलीता

Wed, 13 Jul 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
नरौली गांव में कटी पड़ी आम की लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार एक ओर ग्रीन यूपी अभियान चलाकर पौधरोपण करा रही है। दूसरी ओर हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़े चलाए जा रहे हैं। अवैध आरा मशीनें चल रही हैं। वन और पुलिस विभाग जानकर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन



कोतवाली के नरौली गांव में एक बाग में प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ को ठेकेदार कटवाकर लकड़ी उठा ले गया। ग्रामीणों ने महिचा मंदिर पुलिस चौकी को इस संबंध में सूचना दी, लेकिन  कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रालियों और ट्रकों में लोड कर यह लकड़ी बाहर भेजी जाती हैं।


वहीं सोनेमऊ, काही सहित आधा दर्जन गांवों में धड़ल्ले से अवैध आरा मशीनें चल रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी मो. शफीक ने बताया कि जानकारी कर पेड़ काटने और अवैध आरा मशीन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें