फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा(फतेहपुर)। कानपुर प्रयागराज हाईवे के मुरादीपुर ओवरब्रिज पर बाइक से शहर जा रहे जल निगम ठेकेदार की बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए फतेहपुर जा रहा था। कानपुर बर्रा दो सब्जी मंडी 10 एलआईजी डबल स्टोरी निवासी अमित कुमार पांडेय (36) जल निगम में ठेकेदारी का काम करता था।
विज्ञापन

वह बुधवार रात बाइक से शहर कोतवाली के मुराइनटोला निवासी मामा अशोक तिवारी की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर मुरादीपुर ओवरब्रिज पर अमित की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें