एसई कार्यालय में प्रदर्शन करते बिजली संविदा कर्मी।
- फोटो : Amar ujala
समय से मानदेय न मिलने और ईपीएफ की कटौती का विवरण न देने से नाराज बिजली संविदा कर्मियों ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मियों ने एसई आरएन सिंह को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कराकर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंडलीय अध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में एसई कार्यालय में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की गई।
संविदा कर्मियों ने एसई से सेफ्टी बेल्ट और दास्तानों की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर यूके अग्निहोत्री, अनिल कुमार कश्यप, अरविंद कुमार, राकेश सोनकर, रईस मान सिंह, बहादुर मौर्य मौजूद रहे।