फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गाजीपुर जनपद में तैनात सिपाही की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। जनपद गाजीपुर में तैनात सिपाही की बुखार से बनारस के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव लेने बनारस रवाना हो गए हैं। सिपाही का अंतिम संस्कार रविवार सुबह गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर निवासी रामप्रताप सिंह गौतम का बेटा निरंजन सिंह लगभग आठ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी मौजूदा तैनाती जनपद गाजीपुर में थी। वह पिछले सप्ताह सेना से रिटायर चाचा पीताम्बर सिंह के देहांत पर दो दिन के अवकाश पर घर आया था। वह दो दिन बाद ड्यूटी पर गाजीपुर चला गया। वहां बुखार से उसकी तबीयत बिगड़ गई।
साथी पुलिस कर्मियों ने उसे गाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत बिगड़ने पर बनारस रेफर किया गया। वहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बनारस से शव लेकर देर रात तक गांव पहुंचेंगे। सिपाही के चाचा हरि प्रताप सिंह ने बताया कि भतीजे की बुखार से मौत हुई है। रविवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें