फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक को बदनाम करने के लिए रचे षड़यंत्र की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा के अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बबलू को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। उनके आवास पर सामूहिक दुष्कर्म होने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 10 जून को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। एक आरोपी शुभम गुप्ता ने जिस मकान में किशोरी से दुष्कर्म किया था, उसे विधायक बबलू का होने की बात कही थी। किशोरी के बताने पर यही बात उसके पिता ने वायरल वीडियो में कही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम ने किशोरी को डराने के लिए विधायक विकास उर्फ बबलू गुप्ता का नाम लिया था। हकीकत में उसने
अपने मालिक और मौरंग कारोबारी बबलू सिंह निवासी रायबरेली के आवास पर किशोरी को अगवा करके रखा था। जांच में मामला साफ हुआ कि विधायक को फंसाने के लिए साजिश रची गई थी।
विज्ञापन

विधायक विकास गुप्ता की ओर से वीडियो वायरल करने वाले तीन नामजद और सात-आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि बबलू सिंह मौरंग कारोबारी है। अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र
में कई मौरंग घाट हैं। यहां मौरंग के घाट में अवैध तरीके से संचालन रोकने को लेकर विधायक का हस्तक्षेप रहता है। इसी वजह से बबलू सिंह ने साजिश के तहत विधायक के खिलाफ षड्यंत्र रचा था।
कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कुछ लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
आरोप मेरी छवि खराब करने की मंशा से लगाए गए थे। मैंने पूर्व में ही कह दिया था कि जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं, उनसे मेरा वास्ता नहीं है। मेरे आवास पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। प्रशासन जब चाहे जांच करवा सकता है। पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। आरोप गलत साबित हुए। सारा षड्यंत्र मेरी छवि खराब करने के लिए हुआ। मैंने हमेशा क्षेत्र की जनता की निस्वार्थ सेवा की है और विकास कराया है।
विज्ञापन

- विकास गुप्ता, विधायक, अयाह शाह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें