फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतांतरण का दबाव बनाने वाले को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। धर्मांतरण के लिए परिजनों को प्रताड़ित करने के मामले में मुस्लिम बने युवक विजय सोनकर के खिलाफ उसकी पत्नी पूनम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। करीब डेढ़ माह पहले वह दिल्ली में धर्मांतरण कर मुस्लिम बन गया था। वहां से लौटने के बाद विजय परिजनों और बच्चों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। धर्मांतरण के मामले में मोहम्मद उमर गौतम तथा जहांगीर कासमी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस धर्मांतरण सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

खखरेरू के पुरमई गांव निवासी विजय के खिलाफ पूनम ने धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति दो वर्ष पहले नौकरी के लिए हल्द्वानी गया था। वहां पर एक संप्रदाय विशेष के दोस्त के साथ रहते हुए उसने धर्मांतरण कर लिया। पत्नी ने बताया कि 15 दिन पहले ही पति घर
आया। इस दौरान विजय सोनकर के क्रियाकलाप काफी अलग दिखे। उस पर टोका तो वह मारपीट करने लगा। मारपीट का सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। यह बात पत्नी ने अपने रिश्तेदारों को बताई तो पति को समझाने के लिए कई लोग घर आए।
विज्ञापन

पूनम के मायके अफजलपुर वारी जनपद कौशांबी से आए रिश्तेदारों ने विजय को समझाने का प्रयास किया तो वह उनको भलाबुरा कहने लगा। इसके बाद पत्नी ने शनिवार को खखरेड़ थाने में तहरीर दी कि उसका पति मुस्लिम
धर्म अपनाने के लिए उसके ऊपर दबाव बना रहा है। उसके मना करने पर मारपीट करता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विजय को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में विजय ने पुलिस को बताया कि वह रामपुर जिले के सलीम के साथ ट्रक ड्राइवरी करता था। ड्राइवरी के दौरान ही उसने मुस्लिम धर्म की किताब पढ़कर सलीम के कहने पर धर्मांतरण कर लिया।
विजय सोनकर ने बताया कि उसके माता-पिता हल्द्वानी में रहते हैं। उसके पूर्वजों का गांव पूरमई है। उसकी शादी जुलाई 2016 में पूनम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। चार वर्ष की पुत्री योगिता है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विजय के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम तथा मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें