फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इरशाद के घर रची गई किशोरी के धर्मपरिवर्तन की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के मामले में आरोपी इरशाद फरार है। पता चला है कि धर्म परिवर्तन की साजिश उसी के घर रची गई थी। आरोपी अपहरण से पहले किशोरी को बहलाकर इरशाद के घर लेकर गए थे। पुलिस इरशाद की तलाश में जुटी है। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव के रानू उर्फ लबरी के इशारे पर इरशाद और रोशन ने तीन नवंबर को अगवा किया था। कानपुर के घाटमपुर में रानू उर्फ लबरी ने किशोरी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की थी। इरशाद फरार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि दो नवंबर की शाम किशोरी भैंस चराने गई थी। इसी दौरान लबरी किशोरी को इरशाद के घर ले गया था। वहां उसका ब्रेनवॉश किया गया। पूरी साजिश इरशाद के घर रची गई। तीन नवंबर को इरशाद और रोशन किशोरी को अगवा कर ले गए थे।
पुलिस ने रविवार को इरशाद के घर दबिश दी। घर पर ताला लगा मिला। पुलिस पीड़ित परिवार के घर भी पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मेडिकल परीक्षण होने के बाद पुलिस सोमवार को किशोरी का एक्सरे कराएगी।
विज्ञापन

इसमें किशोरी की आयु स्पष्ट होगी। हाईस्कूल के प्रमाणपत्र के अनुसार किशोरी की उम्र 17 साल सात माह है। कोर्ट में भी सोेमवार को पुलिस किशोरी के दोबारा बयान करा सकती है। र
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें