फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की न्याय यात्रा को जन जन तक पहुंचाएंगे: मोहसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर कांग्रेस की बैठक में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय पद यात्रा का उद्देश्य जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जनपद की सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की है।
रविवार को शहर के जीटी रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष ने पार्टी की न्याय यात्रा का उद्देश्य कोने कोने तक पहुचाने की अपील की। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार हज़ार किमी की विश्व की सबसे बड़ी पैदल यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय यात्रा में भी पार्टी को जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में में पार्टी की जीत के लिए शहर कांग्रेस कांग्रेस बूथों पर जाकर लोगों को जोड़ेगी। इस मौके पर दिनेश कुमार श्रीवास्तव, परवेज, अमीरोंजमा, सिराजुद्दीन उर्फ अच्छे, फहद मोहम्मद, फैजान इसराईल, मनोज, अजीत, सलीम, शहाब आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें