फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पोस्टमार्टम में निकलीं 35 चोटें बयां कर रहीं दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। अगवा कर युवती के फेंके शव का पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया। करीब दो घंटे तक शव का पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चोट से युवती के साथ दरिंदगी का पता चलता है। दुष्कर्म की डॉक्टर ने शक में पुष्टि की स्लाइड बनाई गई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 24 वर्षीय युवती को रिश्ते में लगने वाले जेठ पुत्तन और देवर ननकू मेला दिखाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद युवती का पता नहीं लगा था। ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर स्थित निर्माणाधीन मकान से युवती का शनिवार को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतका के ससुराल बीबीपुर के रहने वाले पुत्तन और ननकू के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को डॉक्टर पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि सिर में किसी भारी वस्तु से चोट लगने से युवती की मौत होना साफ हुआ है। मौके से खून लगी ईंट मिली थी। साफ होता है कि हत्या युवती के सिर में चोट पहुंचाई गई थी। जिससे मौत हुई है। चेहरे, सिर, हाथ, पैर समेत पूरे शरीर पर 35 चोट के निशान पाए गए हैं। इन चोटों से बर्बरता पूर्वक हत्या किए जाने की पुष्टि होती है।
डॉक्टर ने दुष्कर्म की प्रथम दृष्टयता आशंका जाहिर की है। डॉक्टर ने स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला भेजा है। मौत करीब 4 से 5 दिन पहले की होने की संभावना जताई है। युवती को अगवा करने के दिन ही हत्या की गई है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी है। आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।
-

इनसेट

शराब की बोतलों की जांच को दुकानों पर पहुंची पुलिस

घटनास्थल से बरामद शराब की बोतलों की पुलिस जांच में जुटी है। युवती को अगवा करने की जगह पर पुत्तन और ननकू ने बैठकर शराब पी थी। पुलिस घटना से कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए मौके से बरामद शराब की बोतल की जांच कर रही है। पुलिस किस दुकान से शराब ली गई है उसकी जांच करने शराब दुकानों तक पहुंची है। दुकानों के सीसीटीवी कैमरा की जांच पुलिस कर रही है। फुटेज में आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


-

युवती के पुराने परिचित आरोपी

पुलिस की जांच में आया है कि आरोपी युवती के काफी समय से परिचित थे। संपर्क में होने की वजह से आरोपियों की पहचान की वजह से युवती उनके साथ गई थी। आरोपी पुत्तन के गांव में युवती की चचेरी बहन की शादी हुई थी। इस रिश्ते से युवती पुत्तन को जीजा भी मानती थी। आरोपियों का गांव में आना-जाना रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें