फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियोें ने डीएसओ दफ्तर में जड़ा ताला

Sat, 26 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
नारेबाजी करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला युवक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को बीपीएल (पात्र गृहस्थी) राशन कार्ड में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिला पूर्ति कार्यालय (डीएसओ) में तालाबंदी की। इससे करीब चार घंटा तक कार्य प्रभावित रहा। कर्मचारी इस दौरान बंधक बने रहे। एसडीएम के आश्वासन पर ताला खोला गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने कोटेदारों के साथ सांठगांठ कर उनके रिस्तेदारों के ही बीपीएल कार्ड बनवा दिए हैं। कोटेदार व कर्मचारी गरीबों के हक का राशन हजम कर रहे हैं। नए राशन कार्ड के सूची की जांच कराने के लिए दो बार डीएसओ को ज्ञापन दिया जा चुका है। अभी तक अपात्रों को सूची से नहीं हटाया गया है। राशन कार्ड में धांधली के विरोध पर डीएसओ ने इंस्पेक्टर को शहर से हटा कर असोथर, हंसवा का चार्ज दे दिया है। चार्ज बदलने से काम नहीं चलने वाला उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर मोहसिन खान, गगन प्रताप सिंह, पंकज द्विवेदी, रुद्र, गौरव शुक्ला, पुत्तन मिश्रा, राजन शुक्ला मौजूद रहे। उधर, डीएसओ विजय प्रताप सिंह का कहना है कि शहर में एआरओ को राशन कार्ड वितरण व जांच में लगाया है। पात्र व अपात्र दोनों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। राशन कार्ड वितरण का काम पूरा होने के बाद पात्रों को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें