फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का फूंका पुतला

Sun, 20 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस जिला कमेटी ने शनिवार को ज्वालागंज में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि केेंद्र सरकार किसी तरह का षडयंत्र रचती है तो इसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे देश की जेल को भर देंगे। जिला उपाध्यक्ष वंदना शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी के विचारों की पार्टी है, लेकिन समय आने पर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

इस अवसर पर रियासत अली, संतोष कुमारी शुक्ल, महेश द्विवेदी, जगतपाल, औसाफ अहमद, पीरजादा कासिम, अरुण जायसवाल, मोईन राईन, मो. यासीन, व्यास कमल शर्मा, शहाब अली, रामनरेश, नीटू मिश्रा, विनोद द्विवेदी, बृजेश मिश्रा, आनंद सिंह, मनोज गुप्ता, शहाब अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें