फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल वितरण में भेदभाव

Sun, 20 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भर्ती आम और खास रोगियों के लिए ठंड से बचाव की अलग-अलग व्यवस्था है। सिर्फ छह बेड वाले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रोगियों को पर्याप्त कंबल दिए जा रहे हैं। वहीं आम रोगियों को सिर्फ एक पुराने कंबल के सहारे कड़ाकड़ाती ठंड में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन


 
सूत्रों की मानें तो अस्पताल के खिलाफ आवाज बुलंद न हो, इसके लिए खास रोगियों को अलग छह बिस्तरों वाले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। यहां भर्ती रोगियों को कई-कई कंबल दिए गए हैं, जबकि अन्य रोगियों के बचाव के लिए ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।



42 बेड वाले पुरुष वार्ड में अस्पताल प्रशासन ने ठंड शुरू होने के पहले सिर्फ 20 कंबल मुहैया कराए हैं। पुराने कंबलों की हालत खराब हो चुकी है। इनमें अधिकांश कंबल कंडम हो चुके हैं।
विज्ञापन


 
कमोवेश यही दशा महिला वार्ड की है, यहां पर अभी हाल में 20 नये कंबल आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में रोगियों की संख्या 20 से 30 के बीच रहती है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन प्रत्येक रोगी को सिर्फ एक कंबल ही मुहैया करा पा रहा है।


भीषण ठंड का मौसम शुरू हो चुका है, जिसमें एक कंबल से ठंड से बचाव कर पाना संभव नहीं है।  शेष रोगी ठंड से बचाव के लिए घरों से लाए कंबल और रजाइयों का सहारा ले रहे हैं। रोगी कहते हैं कि बार-बार मांगने के बावजूद सिस्टर सिर्फ एक कंबल मुहैया करा रही है। ऐसे में घरों के कंबल आदि की व्यवस्था करना मजबूरी है।


कंबल पर्याप्त: सीएमएस- अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में कंबलों की व्यवस्था है। रोगियों को आवश्यकता के अनुसार कंबल मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



कुछ रोगी घरों से कंबल, रजाई आदि लेकर आते हैं और ऐसे रोगी अस्पताल से सिर्फ एक कंबल ले रहे हैं। ऐसी हालत में अस्पताल में कंबलों की कमी कहना गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें