फोटो-05-कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। संवाद
फतेहपुर। रायबरेली जिले में चोर समझकर पीटे गए हरिओम वाल्मीकि की मौत के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा गांव में आक्रोश का माहौल है। मंगलवार रात कांग्रेस कमेटी सदस्य शिवाकांत तिवारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
यहां उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने तुराब अली का पुरवा से जीटी रोड तक कैंडल मार्च निकाला। लोग हाथों में हरिओम की तस्वीर और मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग करते दिखे।
परिजन का आरोप है कि हरिओम की पिटाई सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि उसने राहुल गांधी का नाम लिया था। कैंडल मार्च में शिवाकांत तिवारी, कुसुम वाल्मीकि, गंगादीन, नवनीत तिवारी, पंकज सागर, आरती और आकाश सहित कई लोग शामिल रहे। (संवाद)