फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकार विरोधी नारों संग कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
फोटो-05-हस्ताक्षर अभियान में शामिल कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कांग्रेस जिला और शहर इकाई ने बुधवार को सरकार विरोधी नारे के साथ लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अभियान के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन और वकीलों से समर्थन जुटाया। इन्होंने हस्ताक्षर कर वर्तमान केंद्र सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन




जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि भाजपा सरकार ने पहले 127 लाख करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में वसूले और अब जब चुनावी हार सामने दिख रही है तो टैक्स में मामूली कटौती कर इसे उपहार बताकर जनता को गुमराह कर रही है।



शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने बताया कि चुनावी हार के डर से भाजपा सरकार अब जीएसटी में कटौती का दिखावा कर रही है। इस मौके पर शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला, देवी प्रकाश दुबे, सैयद साहब अली, अनुराग मिश्रा, ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें