फोटो-02-पंडाल में आरती उतारते क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल। संवाद
बकेवर। सब्जी मंडी प्रांगण में 10 दिवसीय कार्यक्रम में आदर्श बाल कृष्ण लीला के दूसरे दिन दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। मंगलवार शाम वृंदावन के तिलक व्यास बृजवासी की देखरेख में श्रीकृष्ण जन्म की लीलाओं को मंचन हुआ। विधायक ने आरती कर लीला का शुरूआत की। कंस की जेल में श्रीकृष्ण के जन्म के मंचन पर पूरा पंडाल जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। इस मौके सूरज कुशवाहा, रवि कुशवाहा, शिवराम कुशवाहा, रामजीवन, जयराम प्रधान शामिल रहे।