फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर दर्ज हुई एफआईआर की जिलाध्यक्ष ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने निंदा की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों ने युवाओं की आवाज उठाई है। प्रशासन व पुलिस ने महामारी से संबंधित धाराएं लगाकर युवाओं की आवाज को दबाने का काम किया है। इस दमनकारी कृत्य से कांग्रेस और जुड़े युवाओं का हौसला कम नहीं होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूर, किसान, बेरोजगार युवा सहित समाज में हो रहे अन्याय के विरुद्ध सड़क पर संघर्ष करती रहेगी। इन्हीं आंदोलनों के परिणाम से केंद्र व प्रदेश सरकार अपने तुगलकी और जनविरोधी फैसलों को पलटने के लिए मजबूर हो रही है।
प्रदेश सरकार शिक्षक भर्ती व कृषि प्राविधिक भर्ती और उर्दू भर्ती के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जा रही है। कृषि विधेयक को केंद्र सरकार ने तानाशाही के रूप में पारित किया है। जो किसानों के विरोध में हैं। इस विधेयक के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें