अमौली से चांदपुर थाना क्षेत्र के बुढवां गांव के समीप अरहर के खेत में वृद्धा का शव बरामद हुआ है। शव के पास से सल्फास की खाली शीशी और पानी की बोतल पड़ी मिली है।
वृद्धा की शिनाख्त जहानाबाद थाने के बोधीपुर गांव निवासी लक्ष्मण वर्मा की पत्नी केवल पति (70) के रूप में हुई है। वृद्धा 15 सितंबर से घर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वृद्धा के भाई चंद्रपाल ने बताया कि 15 सितंबर को उसके छोटे भाई नरेश को भांजे मनोज ने फोन कर बताया था कि मां गुस्सा होकर झोला में कटोरी, पानी की बोतल लेकर चली गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय संधू, हल्का प्रभारी कृष्ण स्वरूप यादव मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना स्थल वृद्धा के गांव से करीब तीन किमी दूर है।