फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हार्निया के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम अढ़ावल निवासी नीरज गुप्ता (21) पुत्र शिवकुमार गुप्ता की हार्निया के ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर गलत इलाज और दवा देने का आरोप लगाते हुए ललौली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार नीरज का हर्निया का ऑपरेशन 25 दिसंबर को ललौली थाना क्षेत्र के बनारसी गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में किया गया था। ऑपरेशन के बाद तीन-चार दिन तक उसका इलाज चला। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने गलत दवा दे दी। इसके बाद से उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी और शरीर में संक्रमण फैल गया। आरोप है कि संक्रमण बढ़ने से नीरज की किडनी, लिवर सहित अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया।
हालत गंभीर होने पर परिजन आठ जनवरी को उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद कानपुर के रमा शिव हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार शाम करीब पांच बजे नीरज की मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर ललौली थाने पहुंचे और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें