फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के यौहन गांव में पांच वर्ष से खाद के गड्ढे प्रशासन खाली नहीं करवा सका है। लगातार शिकायतों के बावजूद न सिर्फ गड्ढों पर हैंडपंप लग गए, बल्कि अब वहां मवेशी बांधे जा रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण भी शुरू हो गया है।
प्रधान खतीब अहमद ने शनिवार को खागा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रविंद्र सिंह से शिकायत कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस मौके पर एसपी अनूप कुमार सिंह और एसडीएम अभिनीत कुमार भी मौजूद रहे।
न्याय के लिए भटक रही जनता
खागा तहसील के देवीनगर हरदो निवासी बुद्धू ने बताया कि सालभर पहले एक भैंस 46 हजार में कटोघन के रहने वाले एक व्यक्ति को दी थी। इसके बाद उसे कुल 34,500 रुपये मिले। साल भर से वह शेष 11,500 रुपये के लिए दौड़ रहा है।
धाता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर ऐरई निवासी रामबली ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत उसने की थी। एसडीएम खागा ने कार्रवाई के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित भी किया, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया।
सरकारी जमीन पर मकान और अब रास्ता किया बंद
संपूर्ण समाधान दिवस में विजयीपुर ब्लॉक के पीछे रहने वाले कुछ परिवारों की महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि ब्लॉक के पीछे अनुसूचित जाति की आबादी है। यहां 40 परिवार रहते हैं, जिस रास्ते से अब तक वह लोग आते-जाते रहे हैं, उस पर एक व्यक्ति ने कब्जा करके उसे बंद कर दिया है। एंबुलेंस आने-जाने तक का रास्ता नहीं है। शिकायत करने वालों में सुमित्रा, रन्नो देवी, गंगाराम, रविचंद्र आदि शामिल रहे।
फोटो-10-बुद्धू। संवाद
फोटो-10-बुद्धू। संवाद
फोटो-10-बुद्धू। संवाद
फोटो-10-बुद्धू। संवाद