प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देतीं नवागंतुक डीएम निधि गुप्ता वत्स। संवाद
फतेहपुर। नवागंतुक डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को कार्यभार संभालते ही शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। साथ ही कहा कि आईजीआरएस की तर्ज पर अन्य शिकायतों में भी जनता का फीडबैक लिया जाएगा ताकि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो सके।
डीएम ने तहसील स्तर पर लंबित वादों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण की बात कही। उन्होंने कहा कि कई मामलों में कोर्ट के आदेश के बाद भी क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। इसकी समीक्षा कर सुधार किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपना सीयूजी नंबर रिसीव करें और सुबह 10 से 12 बजे तक बैठकर जनता की समस्याएं सुनें।
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे राजस्व की हानि और सड़कों को नुकसान होता है। पहले स्थिति को समझकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
सूचना विभाग के अधिकारी पर धक्कामुक्की का आरोप
डीएम की संक्षिप्त प्रेसवार्ता के बाद मीडियाकर्मी उनसे मिलने पहुंचे तो सूचना विभाग के एक अधिकारी ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। यह घटना कलक्ट्रेट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देतीं नवागंतुक डीएम निधि गुप्ता वत्स। संवाद