फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दस्तक अभियान में लापरवाही, डीएमओ सहित 10 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने सीएस प्रो पोर्टल पर फीडिंग न होने पर डीएमओ व बीसीपीएम सहित कर्मचारियों का पूरे माह का वेतन रोक दिया है। स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। 10 अप्रैल से चल रहे दस्तक अभियान स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर मरीज ढूंढकर उनकी जांच व उपचार कराने के आदेश हैं। अभियान की मॉनीटरिंग में लगे कर्मचारियों को भ्रमण के दौरान मौका स्थिति की सीएस प्रो पोर्टल पर फीडिंग करने के निर्देश हैं। कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर ही आंकड़ेबाजी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि पोर्टल पर भ्रमण की फीडिंग न करने पर उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक व कर्मचारी, सभी सीएचसी के बीसीपीएम के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सभी को मौके पर जाकर भ्रमण कार्यक्रम की फीडिंग पोर्टल पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें