फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक ही संपत्ति पर बार-बार जमानत कराने की शिकायत, तीन जमानतदारों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गंभीर अपराधों के आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत दिलाने का मामला सामने आया है। हुसैनगंज पुलिस ने तीन जमानतदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और न्यायालय में मिथ्या सूचना देने समेत विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा यशकरन सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को वह सिपाही अशोक कुमार के साथ जमानतदार देशराज, जगतपाल और सूरजन सिंह के घरों पर सत्यापन के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में आर्थिक लाभ लेकर बाहरी आरोपियों की जमानत कराने की जानकारी मिली। पुलिस का आरोप है कि तीनों फर्जी शपथपत्र, खतौनी और अन्य दस्तावेजों के सहारे न्यायालय में जमानत कराते थे।
जमानत पर छूटने के बाद संबंधित आरोपी भाग जाते थे और निर्धारित तारीखों पर अदालत में पेश नहीं होते थे। अभिलेखों में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, दुष्कर्म और आईटी एक्ट समेत गंभीर मामलों के आरोपियों की जमानत कराने का उल्लेख मिला है। सूरजन सिंह पर चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में आरोपियों की जमानत कराने का भी आरोप है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें